फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर माह 29 जिंदगियां निगल रहे सड़क हादसे, 22 माह में 638 लोगों की मौत

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज चंडी तिराहा रोड फ्लाईओवर के समीप ब्रेकर। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के अधूरे इंतजाम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। बीते 22 माह में जिले में 882 सड़क हादसे हुए, जिनमें 638 लोगों की मौत हो गई, जबकि 507 घायल अस्पताल पहुंचे। औसतन हर महीने करीब 29 लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। इसके बावजूद दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सके हैं। जिले में 10 थाना क्षेत्रों के 26 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर निगरानी, जागरूकता और कार्रवाई के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीमें गठित की गई हैं। संबंधित एजेंसियों को संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, सोलर कैट आई और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं नदारद हैं। सर्दी के साथ कोहरे का असर भी शुरू होने लगा है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने ब्लैक स्पॉट की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को रिपोर्ट भेजी है। डीएम ने संबंधित एजेंसियों को तत्काल जरूरी कार्य कराने और अब तक किए गए इंतजामों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें