फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास शनिवार को अनियंत्रित होकर एक कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब छह बजे अनियंत्रित एक कार ने तीन लोगों को धक्का मार दिया। हादसे में लालमोहर (65) निवासी खैराही की मौत हो गई, जबकि पूजा (17), दीपू (15) निवासी आश्रम मोड़ भीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से कुछ ही दूरी पहले से एक युवक ने कार चलाना शुरु किया और देखते ही देखते वह कार पर से नियंत्रण खो बैठा। कार ने सबसे पहले पूजा और दीपू को धक्का मारा। इसके बाद सड़क के किनारे खड़े लालमोहर को अपनी जद में ले लिया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लालमोहर की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटनाग्रसत कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें