सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमौलिया गांव के समीप सोमवार की रात रामप्रताप 42 की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलेन पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में मर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। आमडीह गांव निवासी रामप्रताप परही रोड स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर से खाना खाकर मिल पर जाने के लिए निकला। रास्ते में अमौलिया के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पीएम करवा कर शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।