फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। रीवा-रांची नेशनल हाइवे पर गोरबी पुलिया (कसर) के पास मंगलवार को ट्रेलर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। इससे सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद जुटे ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और डीएम-एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।विवरण के मुताबिक बरगवां थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी राजेंद्र साहू (35) किसी कार्य से बाइक लेकर गोरबी बाजार के लिए निकले थे। इसी दौरान मोरवा थाना क्षेत्र के कसर गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दिया और सवार राजेंद्र गिरे तो ट्रेलर कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कुछ दूर बढ़ने के बाद चालक ट्रेलर खड़ा कर भाग निकला। घटना की सूचना पर काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और आए दिन हो रही दुर्घटनाओंके प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए वाहनों की आवाजाही ठप कर दिया। हादसे व सड़क जाम होने की सूचना पर गोरबी चौकी (मोरवा) प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेिकिन बात नहीं बनी और भीड़ का दबाव बढ़ता गया। मौके की स्थिति की जानकारी पास होने पर बरगवां, मोरवा थाने के साथ नीकटवर्ती थानों की पुलिस के साथ एसडीओपी मोरवा राजीव पाठक मौके पर पहुंचे। अफसर परिजनों के साथ ग्रामीणों को समझाने बुझाने में सफल हुए तब पुलिस शव को कब्जे में कामयाब हुई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी और नियमानुसार मृतक आश्रित को मुआवजा दिलाने की कोशिशें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें