फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक साल भी नहीं चले आरओ प्लांट, किसी की टोटी गायब तो कहीं मशीनें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र में रहवासी एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ प्लांट लगे अभी एक साल भी नहीं हुए कि उनके खराब होने की शिकायतें आने लगी है। कहीं आरओ प्लांट शोपीस बने हुए हैं तो कहीं टोटियां गायब हो गई है या फिर खराब हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की तरफ से पिछले गर्मी में नगर के बढ़ौली (स्वर्ण जयंती) चौक, सदर तहसील परिसर, महिला थाना के पास, शीतला मंदिर के पास, नई मस्जिद, कस्बा पुलिस चौकी और विजयगढ़ पेट्राेल पंप सहित नगर के 10 सार्वजनिक स्थलों पर आरओ प्लांट लगाया गया था। हर जगह बोर कराते हुए वाटर टंकी लगाते हुए आरओ प्लांट लगाया गया था।
इसका मुख्य उद्देश्य राहगीरों के साथ ही स्थानीय रहवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाना है। आरओ प्लांट लगाए अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ कि आरओ प्लांट खराब होने लगे हैं। नगर के सानू, शहनवाज आदि का कहना है कि नई मस्जिद के पास हजारों रुपये की लागत से लगा आरओ प्लांट खराब हो गया है।
विज्ञापन

मरम्मत नहीं होने से आस-पास के लोगों के साथ ही राहगीरों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। इसी तरह से कस्बा पुलिस चौकी के पास लगे प्लांट चालू हालत में तो है, मगर कई टोटियां गायब हो गई है। यहीं हाल विजयगढ़ पेट्रोल पंप के पास लगे आरओ प्लांट की है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद का कहना है कि आरओ प्लांट खराब होने की सूचना नहीं है। अगर आरओ प्लांट में कहीं कोई खराबी आई है तो उसका तत्काल मरम्मत कराया जाएगा।

अंबेडकरनगर स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम में करीब डेढ़ साल पहले आरओ वाटर प्लांट लगा था। कुछ महीने बाद ही यह खराब हो गया। प्लांट की टोटियां गायब हैं। मशीन भी बंद पड़ी है। स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। वह दूषित पानी पीने को बाध्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें