फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैना में लगा आरओ प्लांट बना शो पीस

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैना में जल निगम की तरफ से स्थापित किए गए आरो प्लांट से लगभग 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे आसपास के रहवासियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरो प्लांट के मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत बैना में बने आर प्लांट का लगभग डेढ़ वर्ष हो रहा है। बैना के सचिवालय भवन के परिसर में निर्मित आरओ प्लांट से लगभग 200 लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति हो रही थी। पानी की आपूर्ति बंद हो जाने के कारण यहां के रहवासियों के सामने बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। पूरे बस्ती के लोग बगल के पांगन नदी तथा लगभग 500 मीटर की दूर से जाकर पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंद्रह दिन पहले से ही पानी की आपूर्ति बंद है। संबंधित अधिकारियों को बार-बार फोन करने पर भी नहीं बनाया जा रहा है। शिवप्रसाद, आनंद कुमार, दिनेश कुमार, रामभरोस, राधेश्याम, विद्या प्रसाद आदि ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी की आपूर्ति बहाल तत्काल नहीं हुई तो वे प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल कराये जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में जेई दीपचंद जायसवाल का कहना है कि आरओ प्लांट का मोटर खराब हो गया है। कोरोना कर्फ्यू के चलते बसें बंद है। जब बसें चलेंगी तो लखनऊ से मोटर ले आकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें