फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह माह से बंद है आरओ प्लांट, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकासखंड बभनी के असनहर गांव में बभनी-बीजपुर मार्ग पर दो सोलर आरओ प्लांट लगे हैं। महीनों से यह बंद है। इससे असंतुष्ट ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

असनहर गांव में बासदेव और जगमोहन के घर के पास दो स्थानों पर आरओ प्लांट लगाया गया है लेकिन विभाग की उदासीनता से पिछले करीब छह माह से आरओ प्लांट पानी नहीं दे रहा। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। पानी की तलाश में लोग पोखरा, तालाब की शरण में जाने को मजबूर हैं। लाखों रुपये खर्च के बाद भी योजना महज शोपीस बनी है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्लांट पर लगे टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी नहीं दर्ज किया जा रहा है। प्रदर्शन में रामजनक, रमेश, संजय तिवारी, जगमोहन, प्रताप, मुकुटधारी, बृहस्पति, देवकिसुन, सुदामा ने चेतावनी दी है कि अगर सोलर आरओ प्लांट ठीक नहीं होता ब्लाक का घेराव किया जाएगा।
राजसरई गांव में भी लगा आरओ प्लांट बंद
बभनी। म्योरपुर ब्लाक के राजासरई गांव में लगा सोलर आरओ प्लांट कुछ नलों से पानी नहीं गिर रहा है। कुछ स्थानों पर लगा नल पानी नहीं दे रहा है। संजय तिवारी ने जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें