फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रालोद कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बगला में पौधरोपण करते रालोद के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने किया। विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी है। कार्यक्रम में रालोद के जिला महासचिव (संगठन) पवन शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, दीपक गुप्ता, सुशील पटेल, शिवम, गुड्डू माली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें