फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भजन और रामायण मंचन से भक्तिमय हुआ रिहंदेश्वर महादेव मंदिर

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद स्थित रिहंदेश्वर शिव मंदिर में भजन प्रस्तुत करते कलाकार और झूमते श्रद्धालु। स्रो
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भजन, शंखनाद व नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ रामायण का मंचन हुआ। नवमी पर हवन, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लखनऊ से आए अग्निहोत्री बंधुओं की भजन प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। शंखनाद प्रतियोगिता में एजीएम ब्रजेश कुमार यादव ने प्रथम और मानव संसाधन विभाग के अमित केसरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। लखनऊ से आए कलाकारों ने नारद, रावण और भगवान श्रीराम की भूमिकाओं का मंचन किया। नवमी पर हवन, कन्या पूजन और सनातन धर्म ध्वजा की स्थापना के बाद भंडारा हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष नीलू असाटी, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति अध्यक्ष एनएस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई और मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें