फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

842.3 फीट हुआ रिहंद का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश का असर रिहंद बांध के जलस्तर पर दिख रहा है। बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि खतरे के निशान से यह अभी काफी दूर है। जलस्तर में वृद्धि से बिजली उत्पादन में राहत मिली है। जिले के अंतिम छोर पर निर्मित रिहंद बांध में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी पानी भी आता है। मानसून आने के बाद से इन क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते वहां की नदियों से होता हुआ पानी रिहंद बांध में पहुंच रहा है। 24 जून को रिहंद का जलस्तर 841.9 फीट था, जो शनिवार को बढ़कर 842.3 फीट पहुंच गया। पिछले वर्ष 26 जून को बांध का जलस्तर 846.5 फीट था। यहां खतरे का निशान 270 फीट से ऊपर है। मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित बाणसागर बांध के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है। मध्य प्रदेश के कई जनपदों में लगातार बारिश के कारण सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। रिहंद के जलस्तर में वृद्धि से रिहंद की पांच इकाइयों में पीक आवर के दौरान लगातार उत्पादन हो रहा है। इससे 175 मेगावाट तक उत्पादन कराया जा रहा है। दिन में बिजली की मांग में कमी को देखते हुए रिहंद की इकाइयों को बंद रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें