फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजस्व विभाग के वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ओदार गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग पर शुक्रवार शाम राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर राजस्व विभाग की गाड़ी एवं बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ओदार गांव में ओदार तिराहा के पास राजस्व विभाग की गाड़ी एवं बाइक की टक्कर हो गई। राजस्व विभाग की गाड़ी राबर्ट्सगंज की तरफ से घोरावल की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार दोनों व्यक्ति घोरावल से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति चोपन थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें