फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त लेखपाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में शनिवार को एक बाइकअनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत लेखपाल राम सिंह की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद कोन के कुड़वा क्षेत्र से राम सिंह (61) पुत्र बसंत सिंह निवासी नारायनपुर अदलहाट अपने घर की ओर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बाड़ी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे राम सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगो ने गंभीर रूप से घायल चको एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पीएम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें