फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु वर्ग में ओम बाबू व बाल वर्ग में स्वरा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संस्कार भारती सोनभद्र के संयोजक डॉ संजय कुमार सिंह के की अध्यक्षता 11 और 12 अगस्त को ऑनलाइन संपन्न हुई राधा-कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन ऑनलाइन कराया गया। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों व उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर ओम बाबू , द्वितीय स्थान शगुन श्रीवास्तव व फ्रूटी तथा अन्वी ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया। बाल वर्ग में प्रथम स्थान स्वरा, द्वितीय स्थान पर कौशिकी शर्मा व प्रांशी मिश्रा तृतीय स्थान पर सम्यक शुक्ला ने अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता के तीसरे चरण में किशोर वर्ग में प्रथम स्थान आकृति प्रकाश, द्वितीय अस्मिता पहाड़ी व तृतीय स्थान पर हिमाद्री रही। पुरस्कृत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न उनके घर पहुंचाया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। निर्णायक मंडल में रागिनी मिश्रा, बबीता कुमारी, प्रेम केशरी, अरविंद द्विवेदी, सर्वेश मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें