शाहगंज में स्व.डॉ.सोनेलाल पटेल के स्वाभिमान सभा एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते सपा के जिला
शाहगंज। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज बाजार में रविवार को डॉ. सोनेलाल पटेल की स्मृति में स्वाभिमान सभा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा और अपना दल से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे सिंह पटेल ने की। उन्होंने डॉ. सोनेलाल पटेल के साथ 23 अगस्त 1999 को हुई कथित ज्यादती और अत्याचार का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक कमजोर और मजलूम वर्ग सत्ता में भागीदारी नहीं करेगा, तब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। मुख्य वक्ता सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. लोकपति सिंह पटेल को आयोजकों ने तलवार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षित समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। डॉ. लोकपति सिंह पटेल ने प्रदेश की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के खाद, बिजली और पानी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। कार्यक्रम में डॉ. ओपी मौर्य, श्याम बिहारी यादव, मोहन बिहार, संतोष पटेल, त्रिपुरारी गोंड, राजेश विश्वकर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, कृष्णकांत पटेल, मीना विश्वकर्मा, गुड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन लवकुश पटेल ने किया।