फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: व्यापारियों की समस्याओं का समय से करें निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्योग और व्यापार विस्तार में उनके सामने आ रही समस्याओं की सुनवाई करते हुए समय से समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय व्यापारी बंधु की बैठक में एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि जिले में उद्योग बंधुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। व्यापारियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाया जाए और उद्यमियों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाए ताकि अधिक से अधिक रोजगार के साधन सृजित हों और उद्यमी भी अपने उद्योग को बेहतर तरीके से संचालित करते रहें। उन्होंने निवेश मित्र, सिंगल विंडो, श्रम विभाग से संबंधित प्रकरण, स्टांप और रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण, फायर सर्विसेज, विद्युत भार से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए समयसीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह, उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरेकृष्ण मिश्रा, पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद

हाथियो से खोजबीन करते वनकर्मी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें