फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांव में जाकर वरासत के विवादों का कराएं समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव के बारे में पटल सहायकों से जानकारी ली। वहां आने वाले सभी आवेदनों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसी को भी अनावश्यक परेशान करने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने फौजदारी, अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, न्याय सहायक कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, नजारत सहित अन्य पटलों के निरीक्षण के बाद पटल सहायकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व से जुड़े मुकदमों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाय। विभिन्न स्तरों पर लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए उसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि बंटवारा, विवादित वरासत से संबंधित मुकदमों के निस्तारण के लिए रोस्टर के अनुसार अधिकारियों की ग्रामसभा वार ड्यूटी लगाई जाय। गांव में ही जाकर संबंधित अधिकारी मुकदमों का निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके।
मानक के अनुसार वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तर पर बकाएदारों पर वसूली की कार्रवाई करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जाय। इस मौके पर अपर आयुक्त अभय कुमार पांडेय, डीएम चंद्र विजय सिंह, एडीएम सहदेव मिश्र, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें