फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के विश्वविद्यालयों से शिक्षकों की मंगाई गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनामिका द्वारा फर्जी डिग्री पर नौकरी करने का मामला उजागार होते ही जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात 98 शिक्षक एवं कर्मियों के मूल अभिलेखों की जांच तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम अपने स्तर से शिक्षक और कर्मियों के अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। शिक्षा विभाग ने पांच राज्यों के विश्वविद्यालयों से करीब 49 शिक्षकों के अंकपत्रों आदि की सत्यापन रिपोर्ट मंगाई है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सूबे के एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फर्जी डिग्री पर अनामिका शुक्ला द्वारा नौकरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। शासन स्तर से सभी जिले के बीएसए को कस्तूरबा गांधी में तैनात शिक्षकों और कर्मियों के मूल अभिलेखों की जांच कराने का निर्देश जारी किया गया है। आदेश के क्रम में जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों के अभिलेखों की जांच के लिए जिला सह समन्यवक सह शिक्षा, घोरावल खंड शिक्षाधिकारी और राबर्ट्र्सगंज खंड शिक्षाधिकारी की टीम बनाई गई थी। टीम ने शिक्षकों और कर्मियों के मूल अभिलेखों के साथ उनके आधार नंबर, अंकपत्रों पर अंकित नाम आदि की गहनता से जांच की। शिक्षक व कर्मियों के आधार नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि की जांच पूर्ण कर ली गई है। जांच के दौरान किसने किस विद्यालय से पठन-पाठन किया है उसकी भी रिपोर्ट तैयार की गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो कार्यरत शिक्षकों में कई ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड के रांची व जम्मू विश्वविद्यालय से पठन-पाठन किया है। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निर्धारित प्रारूप पर नाम, अनुक्रमांक, पूर्णांक, प्राप्तांक उत्तीर्ण वर्ष आदि संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। कहा कि सत्यापन रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक जांच के दौरान किसी शिक्षक व कर्मी के अभिलेख में गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें