फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसाइयों की रिपोर्ट आई, निकली निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों व होम क्वारंटीन किए गए लोगों में से 23 और लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। इस बीच 21 और लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। इसके साथ ही जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की संख्या 436 हो गई है। इनमें से 383 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शशिकांत उपाध्याय ने बताया कि दवा व्यवसायी और उससे जुड़े पांच लोगों की रिपोर्ट आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। बता दें कि जिले में गैर जिलों और प्रदेशों से आए लोगों के स्वास्थ्य का निरंतर परीक्षण किया जाता रहा है। इसमें से कुछ को संदिग्ध मानते हुए उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था लेकिन उसमें से अब तक जितनी भी रिपोर्ट आई है, सबकी रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें