राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रेक की मरम्मत करते रेलकर्मी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगर स्थित रेलवे क्रासिंग पर रविवार को पूरे दिन मरम्मत का काम चला। क्रासिंग बंद होने के कारण राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहा। मौसम खराब होने के बावजूद रेलकर्मी ट्रैक मरम्मत करने में जुटे रहे। रेलवे प्रशासन ने चोपन-चुनार रेल मार्ग पर राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास पटरी बदलने के लिए एक सप्ताह पहले नोटिस जारी करते हुए क्रासिंग बंद करने की घोषणा कराई गई थी। रविवार को सुबह आठ बजे क्रासिंग बंद कर दी गई। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। साइकिल सवार रेलवे लाइन पार करके गंतव्य तक पहुंचे। जबकि बाइक सवार स्टेशन पर बने ओवरब्रिज से होकर गए। जबकि बड़े वाहन चुर्क से धंधरौल बांध, नई बाजार होते हुए रामगढ़-खलियारी पहुंचे। क्रासिंग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। रेलवे यातायात निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी लगे हैं। करीब 50 मीटर दूरी तक रेल पटरी बदली गयी।