रेणुसागर। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे ऊर्जांचल कप लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को ग्रुप बी के पहले मैच में रेणुसागर ने सिंगरौली को 2 विकेट से हरा दिया।
सिंगरौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए। इसमें हर्षित दुबे ने 66 रन, हिमांशु ने 31 रन बनाए और धीरेंद्र ने 3 विकेट लिया। दूसरी पारी में रेणुसागर की टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट खेल कर 152 रन बनाया। इसमें दीपक ने 29, दीपांश ने 25 रन बनाया और आकाश पटेल ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच रेणुसागर के कप्तान धीरेंद्र को चुना गया। विशाल श्रीवास्तव ने शील्ड देकर धीरेंद्र को सम्मानित किया। बुधवार को अनपरा बनाम रेणुसागर के बीच मैच खेला जाएगा।