अमवार में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कनहर नदी के बीच में डैम बांधने की प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। राकफिल निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
निरीक्षण के पूर्व फील्ड हॉस्टल के गेस्ट हाउस में परियोजना व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता ने कहा कि सभी विभागों का सकारात्मक सहयोग परियोजना को मिल रहा है। रेलवे में लंबित मामले में पैरवी कर उसे भी लक्ष्य तक पहुंचाएं। वन विभाग को भूमि हस्तांतरण में भी किसी तरह की कोई चूक न होने पाए। मुख्य अभियंता ने डैम के राकफिल निर्माण कार्यों जायजा लिया। सहायक एवं अवर अभियंताओं से पूछताछ कर जानकारी लेते रहें। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, वीर बहादुर, राम आशीष, सत्य प्रकाश चौधरी, आशीष मिश्रा, संजय गुप्ता, टीएन झा, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।