फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार से ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। ओपीडी शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। वहीं जिला अस्पताल में जनरल ओपीडी चालू न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सर्जिकल ओपीडी समेत अन्य सेवाएं बहाल कर दी गई है। अभी राजकीय अस्पतालों में जनरल ओपीडी की शुरूआत नहीं हुई है। इस नाते रोगियों को नि:शुल्क दवाएं नहीं मिल रहीं। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार कराने के लिए पहुंचे घोरावल तहसील क्षेत्र के धरसड़ा गांव निवासी तुलसी व राबट्र्सगंज तहसील क्षेत्र के ओरगाई गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि उनके सिर में दर्द रहता है, जिसका इलाज कराने आए थे। लेकिन, ओपीडी शुरू न होने के कारण मुफ्त में दवाएं नहीं मिल सकी। किंगरी गांव निवासी खुशनारा बेगम का कहना था कि उनके कमर में दर्द रहता है, जिसका इलाज कराने पहुंची थी, लेकिन ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिले। राबर्ट्सगंज निवासी रामनरेश का कहना था कि उनके पैर में दिक्कत है, लेकिन ओपीडी शुरू न होने से उपचार नहीं हो सका। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के कुमार का कहना है कि अभी जनरल ओपीडी शुरू नहीं की गई है। वर्तमान में इमरजेंसी, ब्लैक फंगस, सर्जिकल के लिए ओपीडी शुरू है। प्रसव भी कराया जा रहा है। कहा कि जल्द ही जनरल ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में सुबह आठ बजे ओपीडी सेवा शुरू हो गई थी। करीब दो माह बाद ओपीडी सेवा शुरू होने के कारण मरीजों की भी लगी रही। चिकित्सक विनोद कुमार सिंह व डॉ. मिथिलेश गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण उपरांत परामर्श दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे तक चली ओपीडी में 93 मरीजों का देखा गया। लक्षणयुक्त मरीजों की कोविड जांच कक्ष में भेज कर जांच कराई गई। इसी तरह से सीएचसी घोरावल समेत अन्य राजकीय अस्पतालों में भी ओपीडी शुरू होने से मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें