फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झमाझम बारिश से मिली राहत, पारा लुढ़का, आज 8वीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक से मेन चौक रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छाए और इसके बाद रुक-रुककर करीब चार घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। तेज बारिश से रॉबर्ट्सगंज नगर समेत आसपास के इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों और सर्विस लेन पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से उमस से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 25 अगस्त को छुट्टी कर दी गई है। सोमवार को सुबह से मौसम तल्ख रहा। इससे उमस भी अधिक रहा। हालांकि दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम बदलने लगा। आसमान में काले बादल छाने के बाद दोपहर दो बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। शुरुआत में बारिश की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद बारिश ने जोर पकड़ लिया। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।

रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक से मेन चौक रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें