फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बालगृह में रह रही बालिकाओं का कराएं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार और सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रुप से बाल गृह बालिका व विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। संस्था के सभी अभिलेखों और बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्टोर रूम, आवासित कक्ष, सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बाल गृह बालिका की बच्चियों से बारी-बारी बातचीत की। उन्हें अपने हित सोचने और स्वतंत्र होने के गुण बताए। बालिकाओं व उनके अभिभावक को परामर्श के माध्यम से परिवार में पुनर्वासन कराने और प्रत्येक बालिका की केस हिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कराने और बालिकाओं की रुचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने संस्था अधीक्षिका को निर्देशित किया कि बच्चियों की नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में आवासित नवजात बच्चों के शयन कक्ष, रसोई, संस्था के अभिलेख का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें