फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने अभिलेखों की शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के लिए जिला समन्यवक बालिका शिक्षा की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बुधवार तक टीम विद्यालयों में तैनात 98 शिक्षकों की जांच पूर्ण करेगी। इसके लिए बीएसए ने निर्देशित कर दिया है। किसी के अभिलेख में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। उधर जांच शुरू होने से शिक्षकों में खलबली मच गई है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर से बेसिक अधिकारी को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आदेश के क्रम में बीएसए ने जिला सह समन्यवक सह शिक्षा, घोरावल खंड शिक्षाधिकारी उदय चंद्र राय और राबर्ट्सगंज खंड शिक्षाधिकारी रमाकांत को जांच के लिए नामित कर दिया है। जांच टीम ने सदर, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र में संचालित नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात 98 शिक्षकों का अभिलेख तलब करते हुए जांच शुरू करा दी गई है। टीम शिक्षकों के नाम, पता, अंकपत्र, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम की स्पेलिंग आदि का मिलान करते रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि अनामिका शुक्ला प्रकरण आने के बाद जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के पत्रावलियों की जांच शुरू करा दी गई है। सभी शिक्षकों की मूल पत्राव्िलयों की जांच कराने के साथ आधार कार्ड का भी सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान किसी शिक्षक के पत्रावली में कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी। जांच पूर्ण होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें