एनसीएल ने मंगलवार को एक दिन में 5.67 लाख टन कोयला उत्पादन कर एक नया इतिहास बनाया। यह उत्पादन कंपनी के स्थापना से लेकर अब तक किसी भी एक दिन में किया गया अधिकतम रिकॉर्ड उत्पादन है। एनसीएल की इस उपलब्धि में कंपनी की जयंत एवं निगाही कोयला परियोजनाओं का अहम योगदान रहा। मंगलवार को इन दोनों परियोजनाओं ने एक-एक लाख टन से अधिक कोयला उत्पादन किया। कंपनी की इस विशिष्ट उपलब्धि पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह, निदेशक (तकनीकी/संचालन), डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायण दुबे, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा ने एनसीएल कर्मियों को बधाई दी है और इसे उनकी मेहनत का नतीजा बताया।