फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 से 28 दिसंबर तक होगा राशन का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिसंबर के लिए निशुल्क खाद्यान्न वितरण और अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के अनाज वितरण की तिथि घोषित कर दी गई है। वितरण 10 से 28 दिसंबर तक होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि इसी अवधि में तिमाही चीनी का वितरण भी किया जाएगा। बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम निशुल्क खाद्यान्न (14 किग्रा गेहूं, 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल), तिमाही चीनी 3 किलोग्राम 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से दिया जाएगा। चीनी पर पोर्टेबिलिटी लागू नहीं, लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही प्राप्त करेंगे। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा खाद्यान्न (2 किग्रा गेहूं 3 किग्रा फोर्टिफाइड चावल) दिया जाएगा। जिन कार्डधारकों का बायोमेट्रिक सत्यापन अंगूठा न मिलने के कारण संभव नहीं हो पा रहा है, उन्हें 28 दिसंबर, यानी वितरण के अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें