फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तिहाड़ जेल से राठी बोल रहा हूं, 15 लाख दो वरना बुधवार नहीं देख पाओगे, धमकी से सहमा व्यापारी

Wed, 10 May 2023 11:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के एक व्यापारी से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को तिहाड़ जेल में बंद राठी बताया। यह धमकी दी कि वह 15 लाख रुपये नहीं देता तो अंजाम ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को तिहाड़ जेल में बंद राठी बताया। यह धमकी दी कि वह 15 लाख रुपये नहीं देता तो अंजाम ठीक नहीं होगा। धमकी के बाद से व्यापारी और उसका परिवार सहमा हुआ है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कस्बे के एक व्यापारी की सराफा की दुकान है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि सात मई की रात करीब सवा नौ बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले नाम पूछा। फिर 15 लाख रुपये की मांग की। व्यापारी ने देने से मना किया तो धमकी दी कि अगला बुधवार नहीं देख पाएगे।

व्यापारी ने उसका नाम पूछा तो उसने खुद को तिहाड़ जेल से राठी बताया। मामले की जानकारी किसी को देने पर भी अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना के बाद से व्यापारी और पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच के साथ ही अन्य टीमें लगा दी गई है। फोन नंबर की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें