आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 48 वर्ष है। वह उसी गांव का रहने वाला है। परिचित होने के कारण वह बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया और घिनौनी हरकत की।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुद्धी कोतवाली में दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा।
बालिका को अकेला देखकर अपने घर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्जकर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
बुधवार को रजखड़ पहाड़ी के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।