घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार देर शाम दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते 17 जुलाई को वह बेटी (17) के साथ दवा कराने घोरावल बाजार गई थी। ऑटो से उतरकर अपनी बेटी के साथ वह खेत के रास्ते पैदल घर जा रही थी। रास्ते में ही जबरन एक युवक ने उसे थप्पड़ मारकर उसकी पुत्री को खेत में खींच ले गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित कोमल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।