फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उससे लाखों रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की है। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज की पीड़िता का कहना है कि उसकी कास्मेटिक की दुकान है। उसका विवाह विच्छेद हो चुका है। इसकी जानकारी होने पर एक युवक उसके घर आकर शादी करने का झांसा देने लगा। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता से 3,20,000 नकद और पांच लाख के करीब जेवरात ले लिए। पीड़िता का आरोप है कि जब-जब शादी के लिए कहती थी तो वह बहाना बनाकर टाल जाता था। 14 जुलाई को घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के आरोपी शाहिद जमाल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें