ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे 19वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रांची बनाम पटना के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 208 रन बनाये। रांची की ओर से झारखंड के रणजी खिलाड़ी कौशल किशोर ने 31 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी पटना की टीम 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर 190 ही बना सकी। मैच जीतकर रांची ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच रांची टीम के रणजी खिलाड़ी कौशल किशोर रहे। शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच रांची बनाम बलिया के बीच खेला जाएगा।