चोपन। ग्राम पंचायत सिंदुरिया में रविवार को देर शाम मुकुट पूजा के साथ आठ दिवसीय रामलीला मंचन शुरू हुआ। इससे पहले संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय ने बताया कि करीब 95 वर्ष से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। सभी पात्र गांव के ही पांडेय परिवार के रहते हैं। यदि कोई पात्र बाहर में रहकर अपनी जीविकोपार्जन कर रहा है तो वह भी अपने मिले हुए किरदार को निभाने के लिए सपरिवार आ जाते हैं। व्यास गद्दी का संचालन बर्दिया के तिवारी परिवार की ओर से शुरू से किया जा रहा है। रामलीला का आयोजन पूर्वजों ने शुरू किया था जिसे अब हम लोग कर रहे हैं। मुकुट पूजा के दौरान मुख्य रूप से महंथ मुरली तिवारी, विजयानंद तिवारी, हनुमान प्रसाद पांडेय, रामजानकी पांडेय, प्रेमनाथ पांडेय, विरेंद्र पांडेय, कल्लू पांडेय, विद्याशंकर पांडेय, विशाल पांडेय, विजय पांडेय, हृदय, राधारमण, अशोक मिश्रा, बृजेश पांडेय आदि रहे।