फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में रामप्रवेश व वंदना मौर्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विशिष्ट स्टेडियम में महिला खिलाड़ी का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते जिला क्रीड़ा ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में मनीष कुमार, 200 मीटर में राजा यादव, 400 मीटर दौड़ में अमन कुमार, 800 में सनोज यादव, 1500 मीटर दौड़ में संजय कुमार और 3000 मीटर दौड़ में राम प्रवेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मुर्शीद जमाल और लंबी कूद में पंचू कुमार ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर में ज्योति उपाध्याय, 400 मीटर दौड़ में चांदनी, 800 और 1500 मीटर दौड़ में कामिनी ने अपना दम दिखाया। 3000 मीटर दौड़ में वंदना मौर्या ने बाजी मारी। वहीं गोला फेंक विशाखा मौर्या और लंबी कूद में ज्योति उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल में बहेरवा की टीम तो कबड्डी बालक वर्ग में ओईनी मिश्र की टीम और बालिकाओं में तियरा की टीम ने जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता के अंत में सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार व जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी व प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, प्रभु नारायण, संजय सिंह, वीरेंद्र के साथ पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
नगवां में खेलकूद प्रतियोगिता आज
सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से नगवां ब्लॉक में 18 अगस्त को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह प्रतियोगिता 17 को कराई जाएगी। इसकी जानकारी युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी ने दी। उन्होंने नगवां ब्लॉक के प्रतिभागियों से बुधवार को सुबह 9.30 बजे तक छत्रपति साहू जी महाराज इंटर कॉलेज में आकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें