फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने सोनभद्र में बंधवाई राखी, बहन ने तिलक लगाकर उतारी आरती

Mon, 19 Aug 2024 03:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोनभद्र जिले के आमडीह में अपनी बहन से राखी बंधवाई। वे बहन के घर एक दिन पहले ही राखी बंधवाने पहुंच गए थे। सोमवार को दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में उन्होंने राखी बंधवाई। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बहन आभा राय से बंधवाई राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को सोनभद्र के आमडीह में बहन आभा राय ने राखी बांधी। बहन से राखी बंधवाने उप राज्यपाल रविवार को ही आमडीह पहुंच गए थे। दोपहर में भद्रा काल खत्म होने के बाद बहन ने उन्हें राखी बांधी और तिलक लगाकर आरती उतारी। इसके बाद उप राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल की मौजूदगी को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। एक दिन पहले से ही गांव में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए थे। भारी फोर्स तैनात रही। इस दौरान वह मीडिया से दूर रहे। घर में भी पारिवारिक सदस्य और बेहद करीबी लोगों की ही मौजूदगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें