फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव अध्यक्ष और अमरनाथ ने महामंत्री की ली शपथ

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते नवनिर्वाचित यूपी मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधि - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को यूपी मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिर्लाई। मुख्य अतिथि डीएम चंद्र विजय सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा, एडीएम न्यायिक भानू प्रताप यादव और ओबरा एसडीएम रमेश कुमार रहे। कार्यक्रम में राजीव कुमार शुक्ल ने जिलाध्यक्ष, अमरनाथ ने महामंत्री, शिवमूरत श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, हरीश कुमार संयुक्त मंत्री, ओंकार यादव संगठन मंत्री, अनंत राम, कोषाध्यक्ष, अशफाक अहमद संप्रेक्षक, संतराम सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री और संरक्षक के रूप में रामलाल यादव ने शपथ ली। प्रांतीय अध्यक्ष ने सरकार से मंग किया कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाय एवं रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें