फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छह दिन पहले चंदौली काम करने गए राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकासखंड बभनी के घघरा गांव निवासी राजगीर मिस्त्री का शव घर पहुंचने पर मातम छा गया। छह दिन पहले वह चंदौली काम करने गया था, जहां तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

घघरा गांव निवासी राजगीर रामअधार (43) पुत्र बेलराज छह दिनों पहले काम करने चंदौली के धानापुर गया था। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी श्रमिकों की मदद से उसे वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। उपचार के दौरान रामअधार की मौत हो गई। रामअधार के पांच बच्चे हैं। मृतक के पिता बेलराज के मुताबिक साथी श्रमिकाें ने ठंड से तबीयत खराब होने की जानकारी दी है। बेटे की मौत ने जहां पिता को झकझोर कर रख दिया, वहीं पूरा परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें