फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजा पांडेय अध्यक्ष तो अजय सिंह महासचिव निर्वाचित

विज्ञापन
अनपरा परियोजना में कार्यरत संविदाकारों के संगठन थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धि
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा परियोजना में कार्यरत थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन अनपरा का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। यह चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में हुआ। संगठन के सभी सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया। नई कार्यकारिणी का गठन आपसी सहमति से किया गया। चुनाव में राजा पांडेय को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं महासचिव पद के लिए अजय सिंह का निर्विरोध चुनाव हुआ। नई कमेटी के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन के संरक्षक पीपी सिंह ने पूरे चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया। उनके कुशल नेतृत्व की सभी सदस्यों ने सराहना की। इस चुनाव में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित महासचिव अजय सिंह ने संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में महासचिव के साथ बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, मस्तराज सिंह, अनिल निषाद, गंगासागर राय, मो.अख्तर, सलीम खान, दीपू सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अंकुश जायसवाल, सुरेश शर्मा, सहदेव, आत्मा यादव, गोपाल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें