फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पंचायत में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के भैंसवार गांव में रविवार को किसान मजदूर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में शामिल ग्रामीणों ने गांव में चकबंदी के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। निर्णय लिया कि उनके मुद्दों पर शासन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दे अन्यथा वे चुनाव मतदान नही करेंगे या नोटा का बटन दबाकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत में शामिल बिरजू कुशवाहा, गजेंद्र बहादुर सिंह, रामपाल, बृजेश कुमार, परमानंद आदि ने बताया कि चकबंदी के नाम पर भैंसवार में सन् 1980 में फर्जीवाड़ा हुआ था। कुछ लोगों के पास जो 450 बीघा अतिरिक्त जमीन कागज में दिख रही है। वह जमीन भौतिक रूप से गांव में है ही नहीं।
मामले में कई बार चकबंदी आयुक्त और डीएम ने री-सर्वे करने, चकबंदी प्रक्रिया फिर शुरू करने के निर्देश दिए, लेकिन हर बार विशेष लोगाें के पक्ष में कार्रवाई हुई। किसानों की अपील पर 2021 में हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सारी अनियमितताओं को दूर करके चकबंदी कराई जाए। मगर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जोत, कोड़, कब्जा के आधार पर खतौनी का निस्तारण करने के बाद ही चकबंदी कराई जाए। इस मौके पर मोहन कोल, कुंजन कोल, बुधिराम अगरिया, लंबे दार अगरिया, मुन्नी राम पाल,पूर्व प्रधान हीरावती, रामपाल, पंचम मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें