फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने उमस से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश से जगह-जगह जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में असुविधा भी हुई। वहीं, किसान भी धान की रोपाई में जुट गए हैं। शुक्रवार को सुबह से दोपहर दो बजे के बाद तक धूप था। इसके बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। स़ाढ़े तीन बजे के बाद रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान बीच-बीच में तेज बारिश भी हुई। इससे लोगों ने उमस से राहत महसूस की। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र के डॉ0 रत्नाकर पांडे (नोडल अधिकारी) और कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार आगामी पांच दिनों में मुख्यत: रूप से बदली रहने के साथ बभनी, दुद्घी, म्योरपुर, नगवां ब्लाक में हल्की (छिटपुट) बारिश और चोपन, घोरावल, राबर्ट्सगंज ब्लाक में बीच-बीच मे हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा दक्षिणी, पश्चिमी रहने और गति 07 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने, और आद्रता के 60 से 95% रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें