फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, ओले पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार की शाम सवा छह बजे के बाद धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। सलखन क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। हालांकि खबर लिखे जाने तक आंधी-बारिश से कोई हताहत की सूचना नहीं थी। शुक्रवार को दोपहर में सूर्य की तल्ख किरणें असहनीय रहीं। शाम को पांच बजे के बाद से मौसम में परिवर्तन होने लगा। कुछ देर बाद आसमान में बादल छा गए और ठंड हवा चलने लगी। शाम सवा छह बजे के बाद जिले में चौतरफा धूल भरी आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की वजह से मौसम सुहाना हो गया। सलखन क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ ही तेज बारिश हुई और ओले पड़े। ओले पडने से आम के फसल को क्षति बताई जा रही है। वहीं बारिश होने से सलखन स्थित रेलवे पुल में पानी जमा हो गया। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई। डाला, चोपन, घोरावल क्षेत्र में धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। आस-पास के ग्रामीण इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से लोगों ने उमस से राहत महसूस की। आंधी-पानी से कोई हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें