फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उमस के बाद हुई बारिश, तापमान में गिरावट, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार अलग-अलग इलाकों में सुबह और दोपहर बाद रुक-रुक बारिश हुई। मानसून की बारिश से न सिर्फ किसान खुश हैं, बल्कि आम लाेगाें को भी उमस से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। आठ बजे के बाद धूप निकली, मगर 10.30 बजे के बाद आसमान में फिर से बादल छा गए। रॉबर्ट्सगंज क्रॉसिंग से पूर्व तरफ बारिश होने लगी, रॉबर्ट्सगंज शहर सहित पश्चिम तरफ सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
दोपहर में तेज धूप निकली, जिससे उमस से लोग बेहाल हो गए। हालांकि शाम चार बजे के बाद रॉबर्ट्सगंज समेत पश्चिम तरफ भी बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली। किसान सोमदत्त त्रिपाठी का कहना है कि आद्रा नक्षत्र में ही अधिकांश किसान धान की नर्सरी डालते हैं।
विज्ञापन

बारिश होने से वे किसान भी धान की नर्सरी डाल सकेंगे, जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ बारिश होने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसके मुकाबले शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह से शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
उधर, घोरावल सहित ग्रामीण अंचलों में रविवार को अपराह्न आधे घंटे तक हुई बरसात के बाद कई स्थानों पर गड्ढा युक्त सड़कों पर जलभराव हो गया है। गल्ला मंडी गेट के सामने मुख्य मार्ग से वृंदावन गार्डन पर भी पानी लग गया।
गल्ला मंडी गेट से खुटहां मार्ग तक व तहसील मार्ग पर तहसील मोड़ से जीआईसी तक लाखों रुपये से मार्ग की एक पटरी पर काफी गहरी नाली का निर्माण तो ब्लॉक ने करा दिया, मगर नाली से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें