फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी विरोध के बाद बुलडोजर लेकर लौटे रेलवे के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय नगर में एक बार फिर माहौल तल्ख हो गया है। शुक्रवार को रेलवे की टीम फोर्स और बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने प्रीतनगर पहुंची। बड़ी संख्या में लोग इसके विरोध में उतर आए। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पहुंचे ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी। रेलवे को बुलडोजर समेत वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले रेलवे ने नगर के विभिन्न स्थानों पर निवास कर रहे दर्जनों लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कराया था। नोटिस में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने का फरमान था। बृहस्पतिवार की देर शाम रेलवे की ओर से मुनादी करवाया जाने लगा कि शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैलने लगा। शुक्रवार को रेलवे टीम के फोर्स के साथ पहुंचने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भी लामबंद हो गए। भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंच कर सूचना उच्चधिकारियों को दी। ओबरा एसडीएम राजेश सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार, रेलवे के एक्सईएन, उप कमांडेंट आरपीएफ अरुण कुमार के साथ ही लेखपाल व राजस्व विभाग से जुड़े लोगों के समक्ष व्यापारियों व आम जनमानस के अधिवक्ता अमित सिंह ने सभी दस्तावेज प्रस्तुत किया। अधिवक्ता अमित सिंह ने कहा कि रेलवे के आईओडब्ल्यू की ओर से बेवजह व्यापारियों एवं नगरवासियों को नोटिस जारी कर परेशान किया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने साफ कहा है कि किसी भी गरीब के घर पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। एसडीएम ने दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद फिलहाल अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई को स्थगित रखने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय जैन, शेर खान, नगर पंचायत सभासद रूपा देवी, रमेश मिश्रा, महेंद्र केशरी, अधिवक्ता दिनेश पांडेय, बिट्टू सिंह, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें