शाहगंज। खजुरी में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे मुगलराय की टीम ने जीत लिया। राेमांचक मैच में चंडीगढ़ की टीम को सात विकेट से पराजित किया।
मुख्य अतिथि रहे चौधरी गोविंद सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललिता सिंह ने खेल का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस हारकर चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। ऋषभ ने 41 गेंद पर चार चौके तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
मुगलसराय के सत्यम ने 3, अरमान, गौरव, योगेश ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी मुगलसराय की टीम 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 88 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ी एमडी आकिफ ने 20, सचिन पटेल ने 19, जीत पटेल ने 20 रन बनाए।
चंडीगढ़ टीम से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने दो, राहुल ने एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सत्यम को मोहन यादव व विमलेश पटेल ने प्रदान किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को मेरठ व रेलवे मुगलसराय के बीच खेला जाएगा। निर्णायक अंपायर नारायन सोनी व सुरेश कुमार सिंह रहे।म