चोपन। पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को ईसीआरकेयू चोपन शाखा के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों ने धरना दिया। देर शाम भूख हड़ताल समाप्त की।
चोपन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से ही कर्मचारी जुट गए। भूख हड़ताल के साथ धरना प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एआईआरएफ के सेवानिवृत्त शाखा सचिव एमपी राय रहे। धरने में रेलवे कर्मचारियाें ने पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। एआईआरएफ के सेवानिवृत्त शाखा अध्यक्ष एसएल. पाठक और शाखा सचिव ने कहा कि अगर केंद्र सरकार जल्द ही पुराने पेंशन बहाल करने की घोषणा नहीं करती तो फेडरेशन के नेतृत्व में रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। वहीं शाम के वक्त भूख हड़ताल का समापन मंडल यातायात प्रबंधक अभिषेक विशाल ने जूस पिलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईआरएफ से सेवानिवृत्त श्याम लाल पाठक ने किया। मौके पर चोपन शाखा अध्यक्ष एसएन. वर्मा, एसपी सिंह, क्रांति कुमार, राकेश चौरसिया, धीरेंद्र कुमार, विशाल कपूर आदि मौजूद रहे।