फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शुद्ध खाद्य पदार्थों के लिए डेयरियों पर छापा, घी की जांच के लिए उठाए नमूने

विज्ञापन
डेयरी पर जांच करती खाद्य सुरक्षा औष​धि प्रशासन विभाग की टीम। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनभद्र। नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रविवार और सोमवार को औचक चेकिंग और छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान डेयरियों और दूध भंडारण करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई। चोपन के दो प्रतिष्ठानों को खामियों के सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया, जबकि जनरल स्टोरों की भी चेकिंग कर लैब परीक्षण के लिए नमूने उठाए गए। रविवार को राॅबर्ट्सगंज बाजार स्थित आदर्श डेयरी, मधुवन डेयरी और गोकुल डेयरी से घी के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं, चोपन के प्रीतनगर में हंस दूध भंडार और एक जनरल स्टोर से घी और पनीर के नमूने उठाए गए। इन प्रतिष्ठानों को पाई गई कमियों के सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। डेयरी कर्मियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, उत्पाद बनाते समय एप्रान, हैंडग्लब्स, हेड कवर का प्रयोग, पेय जल की जांच, पेस्ट कंट्रोल और कार्मिकों के स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। परिसर और बर्तनों की साफ-सफाई पर भी हिदायत दी गई। सोमवार को तेंदू स्थित तथागत इंटरप्राइजेज से लैब जांच के लिए साबूदाना का नमूना लिया गया। सहायक उपायुक्त योगेश त्रिवेदी ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक को प्रेषित कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जांच-चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें