फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर छापा से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को प्रशासनिक और इंडियन आयल के अधिकारियों छापा मारा। एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार की ओर से तहसीलदार दुद्धी के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने पंप के फिल्टर पेपर के साथ ही डीजल का सैंपल लेकर घनत्व की भी जांच की। अधिकारियों के मुताबिक डीजल व पेट्रोल दोनों प्राथमिक तौर पर जांच में सही पाए गए है। मिर्जापुर से आए इंडियन ऑयल के सेल्स अफसर सरुण सिंह ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की जांच की गई, जिसमें ईंधन सही पाया गया। फिर भी सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पंप पर मिलावटी डीजल और पेट्रोल मिलने की शिकायत किया था। जांच टीम के नेतृत्व तहसीलदार सुरेश चंद्र कर रहे थे। टीम में सप्लाई इंस्पेक्टर बभनी सुरेश कुमार, बाट माप के विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें