शक्तिनगर में बैठक कर रणनीति बनाते व्यापारी।
व्यापार मंडल खड़िया की बैठक शनिवार को हुई। इसमें दो नवंबर को खड़िया के व्यापारियों ने कोयला लदे वाहनों के चालकों को फूल देने का निर्णय लिया है। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताई। ओमप्रकाश डिडवानिया, सन्नीशरण श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क मार्ग से कोयला परिवहन के चलते 24 घंटे उड़ती धूल ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। विजय पटेल और देशराज अग्रवाल ने कहा कि पानी छिड़काव कराने, वाहनों की गति नियंत्रित करने को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।