फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने 23 दुकानदारों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल नगर पंचायत में 23 दुकानदारों को जमीन खाली करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिया है। बृहस्पतिवार को 13 लोगों की नापी कराई जाएगी।
विज्ञापन

घोरावल नगर पंचायत स्थित मुक्खा मोड़ के पास घोरावल राबर्ट्सगंज मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 23 लोगों को लोक निर्माण विभाग की ओर से जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। लोगों को स्वत: अतिक्रमण खाली करने को कहा गया है। इस संबंध में 14 लोगों ने लोक निर्माण विभाग में नोटिस का जवाब भी दे दिया है। सक्षम अधिकारी के समक्ष सड़क की मापी कराए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और कानूनगो, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं तीन लेखपालों को बृहस्पतिवार को सक्षम अधिकारी के समक्ष सड़क की माफी किए जाने की तिथि निश्चित की गई है। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों तरफ मध्य सड़क से 50 फीट तक जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया है। इसे लेकर के स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवता नंद सिंह बताया कि उपरोक्त जमीन की नापी कराए जाने और कानून व्यवस्था के लिए उन्हें पत्र मिलने की पुष्टि किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें