फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरना ने मुक्खा को हराकर क्रिकेट कप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। आर्यन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मुक्खा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच में हुए रोमांचक मुकाबले में पुरना की टीम ने मुक्खा को हराकर आर्यन क्रिकेट कप 2021 पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में पुरना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुरना की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 177 रन बनाए। पुरना के आर्यन यादव 99 रन पर नाबाद रहे, जबकि आशीष ने 21 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी मुक्खा की टीम 15 ओवरों में 154 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच आर्यन यादव रहे। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी भारत युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्कर्ष पाठक और मौजूद विशिष्ट अतिथि सपा नेता प्रदीप तिवारी ने विजेता टीम को ट्राफी व 7000 रुपए नगद और उपविजेता टीम को ट्राफी व 5000 रुपए नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज आर्यन यादव को मोबाइल फोन देकर पुरस्कृत किया गया। कमेंटेटर की भूमिका रामलखन आदिवासी व सोनू सिंह ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, नीरज सिंह, केशव दुबे, विजय सिंह, अविनाश दूबे, विवेक गुप्ता, प्रदीप वैश्य, गोविंद कन्नौजिया इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें